Samsung :- आने वाले समय में बेहद बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। यह दावा किसी अफवाह के तौर पर नहीं, बल्कि हाल ही में सामने आए एक लीक के आधार पर किया जा रहा है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब कंपनियां 10,000mAh तक की बैटरी देना शुरू कर चुकी हैं और यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ज्यादा बैटरी बैकअप को लेकर ब्रांड्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।
इसी कड़ी में Honor Power 2 का नाम भी सामने आ रहा है, जिसमें 10080MAH की बैटरी दिए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन इन सभी से एक कदम आगे बढ़ते हुए Samsung कथित तौर पर 20,000mAh बैटरी क्षमता वाले फोन पर काम कर रही है। आइए जानते हैं इस लीक से जुड़ी पूरी जानकारी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung की तरफ से 20 हजार MAH बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने दावा किया है कि साउथ कोरियन कंपनी एक 20,000mAh डुअल-सेल बैटरी डेवलप कर रही है। यह बैटरी सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी।
लीक के अनुसार, इस डुअल-सेल बैटरी का पहला सेल 12,000mAh क्षमता के साथ आएगा, जिसकी मोटाई करीब 6.3mm बताई जा रही है। वहीं दूसरा सेल 8,000mAh क्षमता का होगा, जिसकी मोटाई लगभग 4mm हो सकती है। दोनों सेल्स को मिलाकर कुल बैटरी क्षमता 20,000mAh तक पहुंच जाएगी, जो स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।
इतनी बड़ी बैटरी के साथ मिलने वाले बैकअप को लेकर भी टिप्स्टर ने अहम जानकारी साझा की है। लीक के अनुसार, 20,000mAh की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 27 घंटे तक का स्क्रीन-ऑन टाइम देने में सक्षम हो सकती है। इसके अलावा, यह बैटरी लगभग 960 चार्ज साइकल तक काम कर सकती है, जो इसकी लंबी उम्र की ओर इशारा करता है।
हालांकि, इस टेक्नोलॉजी को लेकर कुछ चिंताएं भी सामने आई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेस्टिंग के दौरान बैटरी फूलने (Swelling) की समस्या देखी गई है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि लंबे समय तक इस्तेमाल में फिलहाल इसका परफॉर्मेंस पूरी तरह स्थिर न हो। यानी कमर्शियल लॉन्च से पहले इसमें अभी और सुधार किए जाने की संभावना है।
पिछले एक साल में स्मार्टफोन बैटरी सेगमेंट में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। कुछ समय पहले तक 5000mAh बैटरी को बड़ी कैटेगरी में गिना जाता था, लेकिन 2025 के अंत तक यह आंकड़ा बढ़कर 10,000mAh तक पहुंच चुका है। अब कंपनियां इससे भी ज्यादा क्षमता वाली बैटरी के साथ स्मार्टफोन बाजार में उतार रही हैं।
ऐसा लगता है कि यह दौड़ अभी यहीं नहीं रुकेगी। आने वाले समय में 15,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन आम बात हो सकते हैं, और Samsung जैसी कंपनियां इस ट्रेंड को एक नए स्तर तक ले जाने की तैयारी में हैं।
Also read :- Narzo 90x 5G, Oppo K13x 5G और Samsung Galaxy F16 5G की तुलना: खरीदने से पहले जानिए कौन है
