Oppo Reno 15, OnePlus 15R and Vivo X200 FE जानकारी :- ओप्पो ने ताइवान के मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन सीधे तौर पर OnePlus 15R और Vivo X200 FE को कड़ी चुनौती देता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो Oppo Reno 15 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जबकि OnePlus 15R ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं Vivo X200 FE में MediaTek Dimensity 9300+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है।
यहाँ हम तीनों स्मार्टफोन्स के बीच कीमत, डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर और बैटरी के आधार पर डिटेल्ड कंपेरिजन कर रहे हैं।
Oppo Reno 15 vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: कीमत
Oppo Reno 15 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट TWD 17,990 (करीब ₹51,000) में उपलब्ध है, जबकि 12GB + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत TWD 19,990 (लगभग ₹55,000) रखी गई है।
OnePlus 15R भारत में 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए ₹47,999 और 12GB + 512GB वेरिएंट के लिए ₹52,999 की कीमत पर आता है।
वहीं Vivo X200 FE का 12GB + 256GB मॉडल ₹54,999 में मिलता है, जबकि 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है।
Oppo Reno 15, OnePlus 15R and Vivo X200 FE डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Oppo Reno 15 में 6.59 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल, पिक्सल डेंसिटी 460ppi और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
OnePlus 15R में बड़ा 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2800×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
वहीं Vivo X200 FE में 6.31 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2640×1216 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है।
Oppo Reno 15, OnePlus 15R and Vivo X200 FE प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में Oppo Reno 15 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
OnePlus 15R ज्यादा हाई-एंड Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आता है।
जबकि Vivo X200 FE में फ्लैगशिप-लेवल MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर मिलता है, जो हैवी टास्क और गेमिंग के लिए जाना जाता है।
Oppo Reno 15, OnePlus 15R and Vivo X200 FE ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Reno 15 Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
OnePlus 15R में Android 16 के साथ OxygenOS 16 मिलता है।
वहीं Vivo X200 FE Android 15 आधारित FunTouch OS 15 के साथ आता है।
Oppo Reno 15, OnePlus 15R and Vivo X200 FE बैटरी और चार्जिंग
Oppo Reno 15 में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
OnePlus 15R में सबसे बड़ी 7400mAh बैटरी मिलती है, जिसके साथ 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग दी गई है।
वहीं Vivo X200 FE में 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Oppo Reno 15, OnePlus 15R and Vivo X200 FE कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का वाइड कैमरा (f/1.8), 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस (f/2.2) और 50MP का टेलीफोटो कैमरा (f/2.8) शामिल है।
OnePlus 15R में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस (f/2.2) मौजूद है।
वहीं Vivo X200 FE में भी दमदार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा (f/1.88), 8MP का वाइड-एंगल कैमरा (f/2.2) और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (f/2.65) दिया गया है।
Oppo Reno 15, OnePlus 15R and Vivo X200 FE फ्रंट कैमरा
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo Reno 15 में 50MP का फ्रंट कैमरा (f/2.0) दिया गया है।
OnePlus 15R में 32MP का सेल्फी कैमरा (f/2.0) मिलता है।
जबकि Vivo X200 FE में भी 50MP का फ्रंट कैमरा (f/2.0) मौजूद है, जो हाई-क्वालिटी सेल्फी लेने में सक्षम है।
Oppo Reno 15, OnePlus 15R and Vivo X200 FE कनेक्टिविटी फीचर्स
Oppo Reno 15 में 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है।
OnePlus 15R कनेक्टिविटी के मामले में थोड़ा आगे है, जिसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, 5G, डुअल 4G VoLTE और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
वहीं Vivo X200 FE में डुअल-SIM 5G, LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, OTG सपोर्ट और USB Type-C 2.0 पोर्ट मिलता है।
Oppo Reno 15, OnePlus 15R and Vivo X200 FE साइज और वजन (Dimensions)
Oppo Reno 15 का साइज 158 × 74.83 × 7.89 mm है और इसका वजन 197 ग्राम है।
OnePlus 15R थोड़ा बड़ा और भारी है, जिसकी बॉडी 163.41 × 77 × 8.1 mm और वजन 218 ग्राम है।
वहीं Vivo X200 FE सबसे ज्यादा कॉम्पैक्ट है, जिसका साइज 150.83 × 71.83 × 7.99 mm है और वजन केवल 186 ग्राम है।
Also read:- Realme Narzo 90x 5G, Oppo K13x 5G और Samsung Galaxy F16 5G की तुलना: खरीदने से पहले जानिए कौन है
