Realme 16 Pro Series Launch Today: Pad 3 और Buds Air 8 भी होंगे पेश, लाइव इवेंट देखने का तरीका

Realme 16 Pro :- स्मार्टफोन ब्रांड Realme साल 2026 की शुरुआत में आज यानी 6 जनवरी को एक बड़े लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरबड्स को आधिकारिक तौर पर पेश करेगी। लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स में Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Realme Pad 3 और Realme Buds Air 8 शामिल हैं।

Realme ने पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए Realme 16 Pro सीरीज के कई अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। ऐसे में लॉन्च से पहले ही इन डिवाइसेज को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां हम आपको Realme के अपकमिंग स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरबड्स से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां विस्तार से बता रहे हैं।

Realme 16 Pro कब और कहां देखें

Realme का यह लॉन्च इवेंट मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपने आधिकारिक YouTube चैनल और Realme की वेबसाइट पर करेगी। इस दौरान Realme 16 Pro+ और Realme 16 Pro के साथ-साथ Realme Pad 3 और Buds Air 8 की कीमत और फीचर्स से पर्दा उठाया जाएगा।

Realme 16 Pro फीचर्स

Realme 16 Pro+ को कंपनी प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश करने वाली है। इस स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। बेहतर फोटो और वीडियो अनुभव के लिए इसमें NEXT AI टेक्नोलॉजी शामिल की जाएगी।

Realme 16 Pro परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। डिस्प्ले के मामले में फोन में 6500nits Hyper Glow 4D Curve+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी।

साथ ही यह स्मार्टफोन TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आएगा और धूल-पानी से सुरक्षा के लिए IP66 / IP68 / IP69 / IP69K रेटिंग से लैस होगा। यह डिवाइस Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा। कंपनी 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

Realme 16 Pro

Realme 16 Pro फीचर्स

Realme 16 Pro में MediaTek Dimensity 7300-Max चिपसेट दिया जाएगा। फोन में 6500nits सन-रेडी डिस्प्ले होगी, जो आउटडोर यूज के लिए बेहतर मानी जा रही है। पावर के लिए इसमें भी 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन का बैकअप मिलने की उम्मीद है।

सुरक्षा के लिहाज से यह फोन भी IP66 / IP68 / IP69 / IP69K रेटिंग के साथ आएगा। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस 46 लिक्विड रेसिस्टेंस के साथ 80 डिग्री सेल्सियस तक के अत्यधिक पानी के तापमान को भी सहन कर सकता है। यह स्मार्टफोन भी Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलेगा।

निष्कर्ष (Note)

अगर आप Realme के नए स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरबड्स से जुड़ी सटीक कीमत, ऑफर्स और पूरी डिटेल्स जानना चाहते हैं, तो लॉन्च के बाद Realme की आधिकारिक वेबसाइट जरूर विजिट करें। वहां आपको इन सभी प्रोडक्ट्स से जुड़ी लेटेस्ट और ऑथेंट जानकारी मिल जाएगी।

Also Read :- Redmi Note 15 5G से Realme 16 Pro, 2026 में नए स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर

Leave a Comment

WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now